Patthar Shayari Status Quotes Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में पत्थर शायरी स्टेटस कोट्स इमेज फोटो, पत्थर नहीं हूं मैं shayari, शीशा और पत्थर शायरी,मूरत शायरी,पत्थर quotes, ईट का जवाब पत्थर से शायरी, पत्थर पर कविता,,टकराने पर शायरी,,मूर्ति पर शायरी आदि दिए हुए है।

Patthar Shayari


पत्थर शायरी

मैं तो पत्थर हूँ,
मेरी माँ शिल्पकार है,
मेरी हर तारीफ़ की
वो ही असली हकदार है।


न फेंक पत्थर किसी पे
कि पत्थरों में भी खुदा होता है,
जितना तू औरों पे गिराता है इन्हें
उतना ‘उसकी’ रहमत से जुदा होता है।
साजन


हथैली पर रखकर नसीब
तू क्यों अपना मुकद्दर ढूढ़ता है,
सीख उस समंदर से
जो टकराने के लिए पत्थर ढूंढता है.


- Advertisement -

पत्थर के जिगर वालों ग़म में वो रवानी है,
ख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है
एक़ ज़हन-ए-परेशां में वो फ़ूल सा चेहरा है,
पत्थर की हिफ़ाज़त में शीशे की जवानी है।
बशीर बद्र


पत्थर स्टेटस

साहब, इंसान अब इस कदर बदलने लगे है,
पत्थर देवता और इंसान पत्थर होने लगे हैं.


मेरा गाँव भी इक दिन शहर जैसा हो जायेगा,
मासूम दिल इक दिन पत्थर जैसा हो जायेगा।


जिम्मेदारियां जिनक सिर पर होता है,
अक्सर वही बुनियाद के पत्थर होता है।


जब दिल टूटता है तो पत्थर का हो जाता है,
इश्क़ में अक्सर बिछड़ने का डर हो जाता है।


अगर हुनर से तराशा जाएँ,
तो हर पत्थर देवता बन जाएँ।


पत्थर पर सुविचार

वर्षों तक वन में घूम-घूम,
बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,
सह धूप-घाम, पानी-पत्थर,
हम आये कुछ और निखर |
सौभाग्य न सब दिन सोता है,
देखें, आगे क्या होता है |
रामधारी सिंह ‘दिनकर’


जिनकी आँखों में मंजिल तक
पहुँचने का ख्वाब समाता है,
उन्हें मील का पत्थर
कहाँ नजर आता हैं।


Patthar Shayari in Hindi

मत फेंक पानी में पत्थर,
उसे भी कोई पीता होगा,
मत रह यूँ उदास जिन्दगी में,
तुम्हें देखकर कोई जीता होगा।


इक छोटा बहाना ही काफी है
किसी का साथ छोड़ने के लिए,
अब पत्थर की जरूरत नहीं पड़ती
किसी का दिल तोड़ने के लिए।


Patthar Status in Hindi

पत्थर दिल से अब दिल लगाया न जाएँ,
धड़कते दिल को अब पत्थर बनाया न जाएँ।


धर्म के नाम पर पत्थर को दूध चढ़ाओं,
पर कोई भूखा मिले तो खाना भी खिलाओं।


कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता,
जरा इक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो।


जिनके घर शीशे के होते है,
वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।


Patthar Quotes in Hindi

जो कमजोर होते हैं,
वही किस्मत को रोते हैं
जिन्हें उगना होता है
वे पत्थर का सीना
चीरकर भी उगते हैं।
स्वामी विवेकानन्द


Pathar Dil Insan

दिल उससे इतना परेशान सा क्यूँ हैं,
वो इतना पत्थर दिल इंसान सा क्यूँ हैं.


बचे कहाँ अब शेष हैं – दया, धर्म और ईमान
पत्थर के भगवान है और पत्थर दिल इंसान।


काश ! उन्हें चाहने का अरमान नहीं होता,
मैं होश में होकर भी अंजान नहीं होता,
या मुझे प्यार ना होता, किसी पत्थर दिल से
या फिर कोई पत्थर दिल इंसान ना होता।


Dard Pathar Dil Shayari

जो शुरू नहीं हुआ वह खत्म कैसे होगा,
जब दर्द ही नहीं होता तो जख्म कैसे होगा,
दिल पत्थर है मेरा तो नरम कैसे होगा,
मालूम है कोई हमको पसंद नहीं करता,
पर जब तक धड़कन हैं जिस्म दफन कैसे होगा।


किससे कहे हाल दिल का
कौन दर्द मेरा समझेगा,
पत्थर दिल इस दुनिया में
जाने दिल किसी के पास होगा।


समझा ना कोई दिल की बात को,
दर्द दुनिया ने बिना सोचे ही दे दिया,
जो सह गए हर दर्द को हम चुपके से
तो हमको ही पत्थर दिल कह दिया।


पत्थर नहीं हूँ मैं शायरी

पत्थर नहीं हूँ मैं
मुझमें भी नमी है,
दर्द बयां नहीं कर सकता
बस इतनी सी कमी हैं।


मुझको मेरी तन्हाई से
अब शिकायत नहीं है,
मैं पत्थर हूँ मझे खुद से भी
मोहब्बत नहीं है।


ठोकर ना मार पत्थर नहीं हूँ मैं,
हैरत से ना देख मंजर नहीं हूँ मैं,
आपकी नजरों में मेरी कदर कुछ भी नहीं
मेरे माता-पिता से पूछो उनके लिए क्या नहीं हूँ मैं।


ईट का जवाब पत्थर से शायरी

समझदार व्यक्ति वह नहीं,
जो ईट का जवाब पत्थर से दे,
समझदार व्यक्ति वो है
जो फेंकी हुई ईट से
अपना आशियाना बना ले।


शीशा और पत्थर शायरी

तुम्हारा दिल मेरे दिल के बराबर हो नहीं सकता,
वो शीशा हो नहीं सकता ये पत्थर हो नहीं सकता।


हम शीशा हो गए वो पत्थर ही रहा
वो चोट देकर भी हैरान बनता गया,
एहसास नादान थे हकीकत भूल बैठे
दर्द दे दे कर वो नादान बनता गया।


इसे भी पढ़े –  Best Shayri Hindi Me